पश्चिम बंगाल:वक्फ बिल के खिलाफ समसेरगंज में एसडीपीआई का जोरदार विरोध, देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में पश्चिम बंगाल के समसेरगंज में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने विशाल विरोध सभा का आयोजन किया। सभा में नेताओं ने वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को लेकर कड़े तेवर अपनाए।

सभा को संबोधित करते हुए एसडीपीआई के प्रदेश महासचिव हसीबुल इस्लाम, डॉ. कमाल बसीर, संगठन महासचिव सुमन मंडल, राज्य कमेटी सदस्य अब्दुल मन्नान, पाकुड़ जिला परिषद व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मौलाना हंजला शेख, उत्तरी मुर्शिदाबाद जिला अध्यक्ष मोहम्मद जैसुद्दीन सहित अन्य नेताओं ने केंद्र सरकार पर वक्फ संपत्तियों को हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

“मुसलमानों की विरासत पर हमला बर्दाश्त नहीं”

वक्ताओं ने कहा कि वक्फ संपत्तियां मुसलमानों की ऐतिहासिक धरोहर हैं, जिन्हें हड़पने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर मुस्लिम समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया।

विरोध सभा में केंद्र की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा गया, “पहले बाबरी मस्जिद पर कब्जा कर राम मंदिर बनाया गया, अब वक्फ संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। यह मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने की साजिश है, जिसे हर हाल में रोका जाएगा।”

देशभर में होगा उग्र विरोध

एसडीपीआई नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक यह बिल वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज करने का ऐलान किया है।

इसके अलावा, सभा में नागरिकता संशोधन कानून (CAA), मुस्लिम लिंचिंग, हिजाब और अज़ान पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई।

सरकार और विपक्ष में टकराव बढ़ा

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है, जिसे संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। सरकार का दावा है कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाने के लिए लाया गया है, लेकिन मुस्लिम समुदाय और विपक्षी दल इसे एकतरफा निर्णय बताकर विरोध कर रहे हैं।

वक्फ बिल के खिलाफ देश के अन्य हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिससे यह मुद्दा और गरमाता जा रहा है। आने वाले दिनों में इस पर सरकार और विपक्ष के बीच बड़ी राजनीतिक लड़ाई देखने को मिल सकती है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर