सबूत नहीं मिले, तो 9 साल बाद अदालत ने किया अलकायदा के नाम पर गिरफ्तार तीन लोगों को रिहा!

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

अलकायदा से जुड़े होने के आरोप में 2016 में गिरफ्तार तीन लोगों को नौ साल जेल में बिताने के बाद अदालत ने साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। अब्दुल रहमान अली खान उर्फ कटकी, मोहम्मद सामी और मौलाना कलीमुद्दीन को देश विरोधी गतिविधियों और आतंकी संगठन से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन शुक्रवार को एडीजे-1 कोर्ट ने पाया कि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं, जिसके बाद तीनों को रिहा करने का आदेश दिया गया।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

18 जनवरी 2016 को हरियाणा के मेवात से मोहम्मद सामी,ओडिशा के कटक से अब्दुल रहमान उर्फ कटकी और 16 सितंबर 2017 को टाटानगर रेलवे स्टेशन से मौलाना कलीमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोप लगाया था कि ये तीनों झारखंड में अलकायदा का नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। इनके खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम), आईपीसी की धारा 121 (देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का प्रयास), 121ए (षड्यंत्र), 120बी (आपराधिक साजिश) और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थीं।

9 साल बाद अदालत का फैसला
मुकदमे के दौरान 17 गवाहों की गवाही हुई, लेकिन अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका। शुक्रवार को अदालत ने कहा कि सबूतों के अभाव में आरोपियों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, और उन्हें जमानत देकर रिहा कर दिया।

अब सवाल—नौ साल कौन लौटाएगा?
तीनों आरोपियों ने अपने जीवन के कीमती नौ साल जेल में बिता दिए, और अब जब अदालत ने बरी कर दिया है, तो सवाल उठता है—क्या इन नौ सालों की भरपाई कोई कर सकता है? क्या आतंकवाद के नाम पर की गई गिरफ्तारियों में सतर्कता और निष्पक्षता नहीं होनी चाहिए?

यह मामला देश की न्यायिक व्यवस्था और लंबी कानूनी प्रक्रियाओं पर एक गंभीर सवाल खड़ा करता है। क्या ऐसे मामलों में निर्दोष साबित होने वाले लोगों को न्यायिक मुआवजा मिलना चाहिए? इन सवालों का जवाब अब देश को खोजना होगा!

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति