मुजफ्फरपुर में मंदिर हटाने पर हिंदू संगठनों का आक्रोश: शहर बंद, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन परिसर में स्थित हनुमान मंदिर को हटाए जाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर बंद का आह्वान किया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया, जिससे शहर में व्यापक असर देखा गया।

बंद के दौरान प्रदर्शन और नारेबाजी

सुबह नौ बजे सरैयागंज टावर से जुलूस निकाला गया, जो छोटी सरैयागंज, जवाहरलाल रोड होते हुए कल्याणी चौक पर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे और रेल मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर के अधिकांश बाजार और दुकानें बंद रहीं, जबकि आवश्यक सेवाओं को बंद से अलग रखा गया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बंद को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। एसडीपीओ टाउन-टू विनीता सिन्हा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। शहर के 67 संवेदनशील क्षेत्रों में 670 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जबकि रेलवे स्टेशन पर एंटी राइट बटालियन (एआरबी) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) की तैनाती की गई। जंक्शन परिसर की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।

मंदिर हटाने का कारण और विवाद

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इस दौरान स्टेशन परिसर में स्थित पुराने हनुमान मंदिर को 10 मार्च को हटा दिया गया था। रेलवे प्रशासन ने पास में नया मंदिर बना दिया, लेकिन विहिप और अन्य हिंदू संगठनों ने इसे अपमानजनक बताते हुए विरोध दर्ज किया और मंदिर को उसी स्थान पर पुनर्निर्मित करने की मांग की।

मस्जिद हटाने की भी उठी मांग

प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक के बीच स्थित मस्जिद को भी हटाने की मांग की। उनका कहना है कि यदि मंदिर हटाया गया है, तो मस्जिद को भी हटाया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर प्रशासन के साथ वार्ता बेनतीजा रही।

मुजफ्फरपुर बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि, हिंदू संगठनों ने अपनी मांगों पर अड़े रहते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर