इमारते शरीया के खिलाफ संगठित साज़िश नाकाम, जनता दल यूनाइटेड के इशारे पर आए विरोधी गुट ने बाहर बैठकर जारी किया फर्जी लेटर

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

इमारते शरीया बिहार,ओडिशा,झारखंड और पश्चिम बंगाल के पटना केंद्र पर हमला करने वाले लोग कुछ ही घंटों में वहां से बाहर निकल गए, और इस समय शरारती तत्वों में से कोई भी इमारत के केंद्र में मौजूद नहीं है।

अमीरे शरीअत को हटाने का एक फर्जी लेटर इमारते शरीया के लेटरहेड पर जारी किया जा रहा है, जिसे संभवतः ईमारत के बाहर फुलवारी शरीफ में स्थित मिल्ली काउंसिल के कार्यालय में तैयार किया गया है। जबकि अमीरे शरीअत के बारे में कोई भी फैसला लेने का अधिकार केवल मजलिस-ए-अरबाब-ए-हल व अक़्द को ही प्राप्त है।

गौरतलब है कि आज सुबह जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम की अगुवाई में इमारते शरीयाह के वे सदस्य केंद्र में पहुंचे, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। इनमें वे लोग भी शामिल थे, जिन्हें अमीरे शरीयत के चुनाव के दौरान मजलिस-ए-अरबाब-ए-हल व अक़्द ने अस्वीकार कर दिया था। इन लोगों में डॉ. अहमद अशफाक करीम, ईमारत के पूर्व क़ायम मुक़ाम नाज़िम शिब्ली कासमी, मौलाना अनीसुर रहमान कासमी, मौलाना अबू तालिब रहमानी और मुफ्ती नज़र तौहीद शामिल हैं।

विरोधियों की इस कार्रवाई के तरीके से स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी के बहिष्कार और पटना में वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और इमारते शरीया के सफल विरोध प्रदर्शन के बाद, ईमारत में नीतीश कुमार के करीबी सदस्य और अमीरे शरीअत अहमद वली फैसल रहमानी के विरोधियों ने आपस में हाथ मिला लिया। एक संगठित साज़िश के तहत यह पूरी घटना तब घटित हुई ईमारत के अधिकांश सदस्य ईद की तैयारियों के लिए अपने घरों को गए हुए थे और वहां केवल रुयते हिलाल कमेटी की टीम मौजूद थी, जबकि स्वयं अमीरे शरीअत अहमद वली फैसल रहमानी खानकाह रहमानिया में एतेकाफ में थे!

हालांकि, जैसे ही जनता बड़ी संख्या में इमारते शरीया के समर्थन में इकट्ठा हुई और पूरे बिहार में अमीरे शरीअत के पक्ष में आवाज़ बुलंद होने लगी, सोशल मीडिया पर भी जनता का गुस्सा साफ़ दिखने लगा। इसके बाद सभी शरारती तत्व ईमारत के केंद्र से बाहर निकल गए और बाहर बैठकर झूठा प्रेस रिलीज जारी किया।

इमारते शरीया को विभाजित करने की इसी तरह की एक कोशिश झारखंड में भी की गई थी, जहां मुफ्ती नज़र तौहीद को अमीरे शरीअत झारखंड बनाने की फर्जी घोषणा की गई थी, जो पूरी तरह विफल रही। आज भी झारखंड के सभी दारुल-क़ज़ा और इमारते शरीया की पूरी व्यवस्था बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल की संयुक्त ईमारत के अधीन है।

इस समय इमारते शरीया में अधिकतर लोग अमीरे शरीअत की अगुवाई में मौजूद हैं, और आज शाम को भी वक़्फ़ बिल सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक बैठक आयोजित की गई। ईमारत की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है और रुयत-ए-हिलाल कमेटी भी अपने काम में लगी हुई है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर