दलितों को उजाड़ने का विरोध करने पर हिरासत में लिए गए महागठबंधन के औराई से पूर्व प्रत्याशी आफताब आलम, माले ने की कड़ी निंदा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के सहिलाबल्ली गांव में दलितों और गरीबों के घरों को उजाड़ने की नोटिस के खिलाफ भाकपा-माले द्वारा आयोजित धरने के दौरान महागठबंधन के औराई विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी एवं इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम को पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई की भाकपा-माले ने कड़ी निंदा की है और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया है।

भाकपा-माले के जिला सचिव कृष्णमोहन ने कहा कि यह धरना अंचलाधिकारी द्वारा सहिलाबल्ली गांव के दलित और गरीब परिवारों को दिए गए उस नोटिस के विरोध में था, जिसमें कहा गया है कि 11 अप्रैल को उनके घर अतिक्रमण बताकर पुलिस बल भेजकर उजाड़ दिए जाएंगे। इस कार्रवाई को लेकर दलितों में भारी आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि दलित महिला पुनिता देवी, राजीव पासवान, किशोरी राय और संतोष राय सहित कई गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है। जब इनकी आवाज उठाने के लिए शांतिपूर्ण धरना दिया गया, तो माले नेता आफताब आलम को जबरन पुलिस उठाकर थाने ले गई और उनसे बॉन्ड भरवाया गया, जो निंदनीय और अलोकतांत्रिक है।

माले ने आरोप लगाया कि बिहार में अब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बुलडोजर राजनीति की शुरुआत की जा रही है। गरीबों और दलितों के घरों को अतिक्रमण बताकर उजाड़ने की कोशिशें हो रही हैं। माले जिला सचिव ने चेतावनी दी कि अगर 11 अप्रैल को सहिलाबल्ली गांव में किसी भी गरीब या दलित के घर पर बुलडोजर चला, तो इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और औराई के भाजपा विधायक रामसूरत राय सीधे जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने मांग की कि अंचलाधिकारी तुरंत यह नोटिस वापस लें और दलितों-गरीबों को बेघर करने की साजिश पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि दलितों-गरीबों के हक की लड़ाई और तेज होगी। बिहार में बुलडोजर राज नहीं चलने दिया जाएगा।

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर