कटिहार में बुर्के की आड़ में शऱाब तस्करी, महिला संध्या देवी गिरफ्तार – पेट और पीठ पर चिपकाई थी विदेशी शराब

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी के तरीके दिन-ब-दिन और चौंकाने वाले होते जा रहे हैं।
ताजा मामला कटिहार रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां एक महिला बुर्का पहन कर अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। महिला की पहचान संध्या देवी के रूप में हुई है।

पेट और पीठ पर सेलोटेप से चिपकाई थी शराब की बोतलें

आबकारी विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में खुलासा हुआ कि संध्या देवी ने अपने पेट और पीठ पर सेलोटेप की मदद से अंग्रेजी शराब की बोतलें बांध रखी थीं। बुर्का पहन कर वह स्टेशन पर ऐसे चल रही थी जैसे कोई आम महिला हो, लेकिन उसकी चाल-ढाल और गतिविधियों पर शक होने पर जब तलाशी ली गई, तो पूरा मामला उजागर हुआ।

शराबबंदी को ठेंगा, तस्करों के नए-नए तरीके

बिहार में नीतीश सरकार की शराबबंदी नीति को दरकिनार करते हुए तस्कर लगातार नए तरीके इजाद कर रहे हैं। कभी सब्जियों की बोरियों में, तो कभी बच्चों के खिलौनों में छुपाकर शराब लाई जाती है। लेकिन इस बार धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक बुर्के का दुरुपयोग कर शराब तस्करी करना कई सवाल खड़े करता है।

आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी

अधिकारियों ने बताया कि संध्या देवी को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह शराब कहां से लाई थी और किसे देने जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है।

जनता में रोष, प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि जब स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी ऐसी गतिविधियां चल रही हैं, तो शराबबंदी कानून की जमीनी हकीकत पर सवाल उठना लाजिमी है।

अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले को कितना गंभीरता से लेता है और क्या इस गिरोह की जड़ तक पहुंच पाता है या नहीं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर