बिहार एनडीए में सीएम पद को लेकर बढ़ी खींचतान: विजय सिन्हा ने इशारों में चिराग पर साधा निशाना, कहा— ‘अब अभिनेता मुख्यमंत्री नहीं बनेगा’

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच एनडीए में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान तेज हो गई है। हाल ही में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में चिराग पासवान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, “अब कोई अभिनेता बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सोने का चम्मच लेकर मां-बाप के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, जनता वैसे लोगों से मुक्ति चाहती है।

वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा, और चुनाव परिणामों के बाद नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि 2030 में वे खुद विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाएंगे। उन्होंने बिहार में पलायन रोकने के लिए शिक्षा, उद्योग और बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

एनडीए में मुख्यमंत्री पद को लेकर इस तरह की बयानबाजी से गठबंधन के भीतर मतभेदों की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, चिराग पासवान ने यह स्पष्ट किया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के साथ हैं, लेकिन नीतीश कुमार की नीतियों से उनका विरोध था और आगे भी रहेगा।

बिहार की राजनीति में यह स्थिति आगामी चुनावों में एनडीए की रणनीति और एकजुटता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है। देखना होगा कि गठबंधन इन मतभेदों को कैसे सुलझाता है और आगामी चुनावों में किस तरह की रणनीति अपनाता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर