बक्सर से खरगे का सियासी शंखनाद: मोदी-नीतीश पर तीखा हमला, महागठबंधन की रणनीति तेज

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की आहट के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बक्सर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला।

खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गठबंधन को ‘अवसरवादी’ करार देते हुए कहा कि यह जोड़ी केवल सत्ता की कुर्सी के लिए बनी है, जो बिहार की जनता के हित में नहीं है। उन्होंने वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर भी बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगाया कि यह कानून अल्पसंख्यक समुदायों के बीच फूट डालने की साजिश है।

इस रैली के माध्यम से कांग्रेस ने दलित और पिछड़े वर्गों को लुभाने की कोशिश की, जिसे “जय भीम, जय बापू, जय संविधान” नाम दिया गया।

महागठबंधन की ओर से आगामी 24 अप्रैल को पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर चर्चा की जाएगी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने विधायकों से कहा है कि वे जनता के बीच जाकर एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रचार करें और महागठबंधन को मजबूत करें।

वहीं, जेडीयू ने भी अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में घोषणा की कि 2025 का विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ मिलकर लड़ा जाएगा, और उनका लक्ष्य 225 सीटें जीतने का है। उन्होंने यह भी कहा कि 34 लाख रोजगार सृजित करने का वादा पूरा किया जाएगा।

बिहार की राजनीति में कांग्रेस की स्थिति लंबे समय से कमजोर रही है। ऐसे में बक्सर से शुरू हुआ यह चुनावी अभियान पार्टी के लिए कितना फायदेमंद होगा, यह आने वाले समय में ही स्पष्ट होगा। हालांकि, गुटबाजी और अंदरूनी कलह पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर