बिहार में नौकरियों की बहार: 10 विभागों में 49,591 पदों पर होगी जल्द बहाली, मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार में एक बार फिर रोजगार का पिटारा खुलने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य सरकार ने करीब 49,591 रिक्त पदों को भरने की कवायद तेज कर दी है। इन पदों को प्रदेश के 10 प्रमुख विभागों में भरा जाएगा।

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय के सभागार में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि इन 10 विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं और बहाली की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

कौन-कौन से विभाग होंगे शामिल?

सूत्रों के मुताबिक जिन विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी उनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण, कृषि, पशुपालन, गृह विभाग और उद्योग विभाग शामिल हो सकते हैं। इन विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग हो रही थी

राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका होगा जो वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर

मुख्य सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी। हर विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी-अपनी रिक्तियों की अद्यतन सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं ताकि प्रक्रिया को गति दी जा सके।

बिहार सरकार का यह कदम न सिर्फ युवाओं को रोजगार देगा, बल्कि सरकारी विभागों में कार्यक्षमता बढ़ाने में भी मदद करेगा। अब देखना है कि नियुक्तियों की यह प्रक्रिया कितनी तेजी से आगे बढ़ती है और बेरोजगारों के सपनों को कितनी जल्दी पंख लगते हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर