भारत-पाकिस्तान तनाव चरम पर: वाघा बॉर्डर बंद, सभी द्विपक्षीय समझौते निलंबित, बीएसएफ जवान पाकिस्तानी हिरासत में

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात एक बार फिर से बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में तीव्र गिरावट देखने को मिल रही है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया है। जवाब में पाकिस्तान ने भी कड़े कदम उठाए हैं।

पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद वाघा बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद करने और 1972 के शिमला समझौते को निलंबित करने की घोषणा की गई। पाकिस्तान ने भारत द्वारा 23 अप्रैल को घोषित कदमों को “एकतरफा, अन्यायपूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित और अंतरराष्ट्रीय कानून के विरुद्ध” बताया है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जब तक भारत “आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता”, सीमा पार हत्याएं रोकता नहीं और संयुक्त राष्ट्र के कश्मीर से जुड़े प्रस्तावों का पालन नहीं करता—तब तक पाकिस्तान सभी द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित रखेगा।

इस बीच बीएसएफ के कांस्टेबल पी.के. सिंह को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया है। घटना बुधवार को उस समय घटी जब फाजिल्का के फिरोजपुर सेक्टर में सीमा की शून्य रेखा के पास तैनात किसान गार्ड दस्ते के जवान पी.के. सिंह गश्त कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज धूप के कारण वह छांव में रुकने लगे और अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा लांघ गए। वह वर्दी में थे और उनके पास सर्विस रायफल भी थी।

बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच अटारी-वाघा बॉर्डर पर फ्लैग मीटिंग बुलाई गई है ताकि कांस्टेबल सिंह की रिहाई सुनिश्चित की जा सके। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और इन्हें सामान्यतः सैन्य या राजनयिक स्तर पर सुलझा लिया जाता है।

भारत ने भी हाल ही में पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीज़ा निलंबित कर दिया है और एलओसी व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है।

इन घटनाओं ने दोनों देशों के बीच के रिश्तों को एक बार फिर संघर्ष की कगार पर पहुंचा दिया है, और दक्षिण एशिया में शांति की संभावनाओं को गहरा झटका लगा है।

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर