दक्षिण कन्नड़,कर्नाटक में अब्दुल रहीम की हत्या के बाद कर्नाटक सरकार एक्शन में, सांप्रदायिक हिंसा से निपटने के लिए विशेष कार्रवाई बल का गठन

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

कर्नाटक सरकार ने राज्य के दक्षिण कन्नड़ ज़िले में अब्दुल रहीम की निर्मम हत्या के बाद बिगड़ते सांप्रदायिक हालात को गंभीरता से लेते हुए विशेष कार्रवाई बल (Special Action Force – SAF) के गठन की घोषणा की है। सरकार का दावा है कि यह बल राज्य में सांप्रदायिक घटनाओं और अस्थिरता से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैनात किया जाएगा।

सप्ताह की शुरुआत में दक्षिण कन्नड़ में 38 वर्षीय अब्दुल रहीम की संदिग्ध सांप्रदायिक हमले में हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने पुलिस पर साफ जांच न करने और हमलावरों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर विरोध तेज़ हुआ, और कई नागरिक संगठनों ने कार्रवाई की मांग की।

कर्नाटक के गृह मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नए गठित विशेष कार्रवाई बल में डीआईजीपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में 248 सुरक्षाकर्मी होंगे। यह बल विशेष रूप से हिंसक झड़पों, सांप्रदायिक तनाव और संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित रहेगा।

गृह मंत्री ने कहा :“हम सांप्रदायिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। विशेष बल संवेदनशील ज़िलों में तैनात रहेगा और ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करेगा।”

हालांकि सरकार के इस फैसले को कुछ हलकों में “देर से लिया गया कदम” बताया गया है। विपक्षी दलों और मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि “विशेष बल से पहले दोषियों की गिरफ्तारी ज़रूरी है।”

दक्षिण कन्नड़, उडुपी और चिकमंगलूर जैसे जिलों में पिछले कुछ वर्षों से लगातार सांप्रदायिक घटनाएं सामने आती रही हैं। इनमें गो-तस्करी के नाम पर हिंसा, धार्मिक नफरत वाले पोस्ट और टारगेटेड हत्याएं शामिल हैं। अब्दुल रहीम की हत्या ने इन पुराने ज़ख्मों को फिर से हरा कर दिया है।

सरकार का विशेष बल गठित करने का फैसला स्वागतयोग्य हो सकता है, लेकिन अगर पीड़ितों को न्याय, दोषियों को सज़ा और सामूहिक विश्वास की बहाली नहीं हुई, तो यह प्रयास ज़मीनी हकीकत को नहीं बदल पाएगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति