मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी शैक्षणिक और प्रशिक्षण विभागों में दाखिले की घोषणा की है। यह संस्थान अपनी गुणवत्तापूर्ण दीनी शैक्षिक और प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए जाना जाता है, जहां प्रारंभिक स्तर से लेकर दौरा हदीस और विशेष प्रशिक्षण (तख़सुस) तक की शिक्षा दी जाती है।
संस्थान के संरक्षक अमीरे शरीअत,मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी के मार्गदर्शन में गठित शैक्षणिक सलाहकार समिति ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले शुरू करने का ऐलान किया है।
दाखिले के लिए इच्छुक छात्र जामिया रहमानी की आधिकारिक वेबसाइट rahmanimission.info पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से परीक्षा में सफलता के आधार पर होगी। विशेष प्रशिक्षण (तख़सुस) में दाखिला लेने वाले छात्रों को वज़ीफ़ा (वित्तीय सहायता) भी प्रदान किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
दरजा हिफ़्ज़ से दौरा हदीस और दारुल हिकमत (हिफ़्ज़ व अरबी) में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 28 रमज़ान 1447 हिजरी
तख़सुस फी अल-इफ्ता, मअहद अल-रयादा (लीडरशिप अकादमी) और शोब-ए-सहाफत (पत्रकारिता विभाग) के लिए अंतिम तिथि: 20 शव्वाल 1447 हिजरी
परीक्षा विवरण
सभी विभागों में लेखनी और मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
तख़सुस फी अल-इफ्ता और मअहद एरयादा में फ़िक़्ह, हदीस, अरबी साहित्य और क़ुरआन के अनुवाद पर परीक्षा होगी। मअहद एरयादा में प्रारंभिक अंग्रेज़ी की परीक्षा भी शामिल है।
पत्रकारिता विभाग में उर्दू भाषा व साहित्य के मूल नियम और निबंध लेखन की परीक्षा आयोजित होगी।
अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए संपर्क करें
मौलाना अब्दुल अहद रहमानी: 08102217957
मौलाना मोहम्मद सबा हैदर नदवी: 7039605711
मुफ्ती नशात अहमद नदवी: 9608078879
मुफ्ती जूनैद अहमद क़ासमी: 7004543729
फ़ज़ले रहमान रहमानी: 9971224394
जामिया रहमानी मोंगेर अपने उच्च शैक्षणिक मानक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली के कारण बिहार और पूरे भारत में प्रमुख दीनी शिक्षण संस्थानों में गिनी जाती है।