
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बिहार के दरभंगा में बन रहे एम्स का शिलान्यास 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं,मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे
इसकी जानकारी देते हुए दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि “नया एम्स गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच बढ़ाएगा और उत्तर बिहार में चिकित्सा अनुसंधान और शिक्षा में योगदान देगा, इस कदम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने, रोजगार पैदा होने और विशेष चिकित्सा के लिए लोगों को दूर-दराज के शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी”
दरभंगा के शोभन में 187 एकड़ जमीन पर बन रहे 750 बेड वाले एम्स के लिए 2020 में 01 हज़ार 264 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई थी
पटना के बाद दरभंगा में बन रहा राज्य का ये दूसरा एम्स NH-57 के पास शोभन-एकमी बाईपास के कनारे बन रहा है