मुजफ्फरपुर में 57 साल बाद हवाई सेवा: AAI ने पताही एयरपोर्ट विकास के लिए 72 करोड़ की टेंडर जारी

मुजफ्फरपुर में लंबे इंतजार के बाद हवाई सेवा की राह साफ हो गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने पताही एयरपोर्ट के विकास और उन्नयन के लिए 72 करोड़ रुपये से अधिक की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

टेंडर के तहत एयरपोर्ट का विकास दो चरणों में किया जाएगा।

पहले चरण में टर्मिनल भवन, अग्निशमन केंद्र, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर और भूमिगत संप हाउस का निर्माण होगा। इस चरण का अनुमानित खर्च 28.58 करोड़ रुपये है। टेंडर प्रक्रिया 27 फरवरी को खुल जाएगी और अप्रैल में एजेंसी चयन के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

दूसरे चरण में रनवे का विस्तार और अन्य जरूरी निर्माण कार्य शामिल हैं। इसमें टैक्सीवे, एप्रॉन, पेरिमीटर रोड, वाहन लेन और इमरजेंसी रोड का निर्माण होगा। इस चरण की लागत लगभग 43.13 करोड़ रुपये है।

एयरपोर्ट तैयार होने के बाद यहां से 19 सीटर छोटे विमान उड़ान भर सकेंगे। साथ ही दो विमान के पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी। इससे उत्तर बिहार के यात्रियों को तेज आवागमन के साथ बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और पटना‑दरभंगा जैसे हवाई अड्डों पर निर्भरता कम होगी।

मुजफ्फरपुर में 1970 के बाद बंद पड़े पताही एयरपोर्ट से 57 वर्षों बाद उड़ान सेवा शुरू होगी। यह परियोजना केंद्र सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना ‘उड़ान’ (UDAN) और बिहार सरकार की पहल के तहत की जा रही है।

वर्तमान में एयरपोर्ट के पास लगभग 99.44 एकड़ भूमि उपलब्ध है। परियोजना पूरी होने पर यह न केवल मिथिलांचल, बल्कि नेपाल और उत्तर बिहार के जिलों को भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय नेतृत्व ने इस परियोजना को राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति