भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, दो साल पुराने धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह ने मंगलवार को बेगूसराय सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण उनके विरुद्ध दर्ज एक धोखाधड़ी मामले में हुआ है, जिसमें उन्होंने अग्रिम जमानत मिलने के बाद न्यायालय में औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराई।

मामला वर्ष 2023 का है, जब समस्तीपुर जिले के सिंहिया थाना क्षेत्र में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आयोजक शिवेश मिश्रा द्वारा अक्षरा सिंह को बतौर कलाकार आमंत्रित किया गया था। आयोजक के अनुसार, कार्यक्रम के लिए ₹5.51 लाख की राशि अग्रिम रूप से दी गई थी, लेकिन अक्षरा सिंह कार्यक्रम में निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचीं और मंच पर मात्र आधे घंटे प्रस्तुति देकर कार्यक्रम अधूरा छोड़ कर चली गईं। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने मंच पर लगे माइक को भी क्षतिग्रस्त किया।

इस घटना के बाद आयोजकों ने उनके विरुद्ध विश्वासघात और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। न्यायालय ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 427 और 34 के तहत संज्ञान लिया है।

मंगलवार को अक्षरा सिंह ने अपने पिता विपिन सिंह, जो इस मामले में सह-आरोपी हैं, के साथ अदालत में आत्मसमर्पण किया। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश की अदालत ने उन्हें ₹10,000 के दो निजी मुचलकों पर नियमित जमानत प्रदान कर दी।

कोर्ट परिसर में अक्षरा सिंह के आने की खबर से बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक व मीडिया प्रतिनिधि एकत्र हो गए थे। हालांकि अभिनेत्री ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार किया और केवल ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष करते हुए अदालत कक्ष की ओर बढ़ गईं।

मामले की अगली सुनवाई नियत तिथि को होगी। न्यायालय में इस बात पर विचार किया जाएगा कि आरोप तय किए जाएं या पक्षकारों में आपसी सुलह के प्रयास हों।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति