इमारते शरिया पर हमला एक सुनियोजित साजिश, लोकतांत्रिक मूल्यों पर खुला आक्रमण: जौहर आज़ाद

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

आज़ाद समाज पार्टी के राज्य अध्यक्ष जौहर आज़ाद ने इमारते शरीया बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के केंद्र पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि इमारते शरिया एक सम्मानित धार्मिक और सामाजिक संस्था है, जिसे कमजोर करने और विभाजित करने का कोई भी प्रयास अस्वीकार्य है। यह हमला सिर्फ इमारते शरिया पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और अल्पसंख्यक संस्थानों की गरिमा पर भी हमला है।

जौहर आज़ाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी लोगों के नेतृत्व में इमारते शरीया पर किया गया यह आक्रमण वास्तव में एक राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है, ताकि इस महत्वपूर्ण संस्था पर अवैध तरीके से नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इमारते शरीया के आंतरिक मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप अस्वीकार्य है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमीरे शरीयत को पद से हटाने का एक फर्जी पत्र जारी करना और झूठे दावे फैलाना इस बात का प्रमाण है कि कुछ असामाजिक तत्व इमारते शरीया को विभाजित करने के लिए अनैतिक हथकंडे अपना रहे हैं। यही वे लोग हैं जो वक्फ बिल के खिलाफ इमारते शरीया और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सफल विरोध से परेशान हो गए थे।

जौहर आज़ाद ने बिहार सरकार से मांग की कि इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और इमारते शरीया की गरिमा को बरकरार रखा जाए। उन्होंने बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की जनता से अपील की कि वे इमारते शरिया की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए संगठित रहें और किसी भी साजिश का हिस्सा न बनें।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति