परभणी,महाराष्ट:बाबासाहब की मूर्ति तोड़े जाने के खिलाफ़ आंदोलन में गिरफ्तार हुए आंबेडकरवादी कार्यकर्ता की न्यायिक कस्टडी में हत्या

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) महाराष्ट्र के परभणी में आंबेडकरवादी कार्यकर्ता सोमनाथ व्यंकट सूर्यवंशी की कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में मौत का मामला चर्चे में आ आगया है,सूर्यवंशी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि “चोटों के कारण सदमे से उनकी मौत हो गई है”

मालूम हो कि 10 दिसंबर को परभणी रेलवे स्टेशन पर बाबासाहब अंबेडकर की मूर्ति को सोपान पवार नामक व्यक्ति ने तोड़ दिया था,जिसके बाद पूरे छेत्र में तनाव फैल गया,तनाव के बीच पुलिस ने 300 से ज़्यादा लोगों पर एफआईआर किया व उसमें से बहुत से लोगों को गिरफ्तार किया था,पुलिस ने उन्हीं में सूर्यवंशी को भी गिरफ्तार किया था और 72 घंटे के अंदर न्यायिक हिरासत में ही उनकी मौत हो गई थी

घटना की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हिरासत में हुई मौत की विस्तृत जांच का आदेश देने, संबंधित पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने, सूर्यवंशी के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने, पिछले सप्ताह की हिंसा के सभी आरोपियों के खिलाफ दर्ज पुलिस मामलों को वापस लेने और उन लोगों को छोड़ने का आग्रह किया जो हिंसा में शामिल नहीं थे

सूर्यवंशी की कस्टडी में हत्या को लेकर परभणी शहर और जिले के कई इलाकों में सोमवार को शांतिपूर्ण बंद रहा,और प्रदेश भर में भी इसका असर देखने को मिला

दलित संगठन,विपक्षी दलों के नेताओं का दौरा परभणी में होना शुरू हो गया है,वंचित बहुजन आघाड़ी के वरिष्ठ नेताओं का दौरा भी होने वाला है

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति