अंजना ओम कश्यप के शो पर विवाद: लखनऊ कोर्ट में शिकायत दर्ज, आरोप- ‘राष्ट्र विरोधी और विभाजनकारी प्रसारण’

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

आज तक की चर्चित एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ उनके शो को लेकर कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। लखनऊ ज़िला कोर्ट ने ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ कार्यक्रम में प्रसारित कंटेंट के संबंध में शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह कार्यक्रम 14 अगस्त 2025 को “भारत विभाजन का मकसद पूरा क्यों नहीं हुआ?” शीर्षक से प्रसारित किया गया था।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा कि यह शो “बेहद ज़हरीला, विनाशकारी और विभाजनकारी” है। उनका आरोप है कि कार्यक्रम में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर इस तरह पेश किया गया कि समाज में तनाव और नफ़रत फैल सके। ठाकुर ने अपनी दलील में कहा, “यह प्रसारण राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द के ख़िलाफ़ है, और इसका उद्देश्य साफ तौर पर नापाक है।”

कोर्ट ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि याचिका में लगाए गए आरोप गंभीर हैं और इन पर कार्रवाई आवश्यक है। आदेश के अनुसार, अब इस मामले की शिकायत दर्ज कर विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

यह पहला मौका नहीं है जब अंजना ओम कश्यप या उनके कार्यक्रमों को लेकर विवाद खड़ा हुआ हो। लेकिन इस बार मामला सीधे अदालत तक पहुंच गया है, जिससे बहस छिड़ गई है कि क्या टीवी पत्रकारिता की आड़ में समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है या यह सिर्फ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।

अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में अदालत इस विवादित प्रसारण को लेकर क्या कदम उठाती है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति