घाटमपुर में विहिप-बजरंग दल की रैली में मुस्लिम विरोधी नारेबाज़ी — “बाबर का नाम मिटाओ” और मुस्लिम दुकानों के बहिष्कार की अपील

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले के घाटमपुर कस्बे में 31 मई को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल द्वारा आयोजित एक कथित ‘आतंकवाद विरोधी’ मार्च ने गंभीर विवाद खड़ा कर दिया है। इस रैली के दौरान मुसलमानों के ख़िलाफ़ खुलेआम नफ़रत भरे नारे लगाए गए और मुस्लिम व्यापारियों के आर्थिक बहिष्कार की अपील की गई।

रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं ने “डाबर का तेल लगाओ, बाबर का नाम मिटाओ” जैसे नारे लगाए, जो एक तरफ ऐतिहासिक संदर्भों को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश थी, वहीं दूसरी ओर मुसलमानों के ख़िलाफ़ सीधा हमला भी। इसके अलावा “मुस्लिम दुकानों से सामान मत खरीदो”, “हिंदू उठेगा, इस्लाम झुकेगा” जैसे भड़काऊ नारे भी गूंजते रहे।

बताया गया है कि यह मार्च बजरंग दल के प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद निकाला गया था। लेकिन स्थानीय नागरिकों और चश्मदीदों का कहना है कि यह प्रदर्शन आतंकवाद के ख़िलाफ़ कम, मुसलमानों के ख़िलाफ़ ज़्यादा केंद्रित था।

मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद किसी भी तरह की रोक-टोक या कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की चुप्पी और निष्क्रियता पर अब सवाल उठाए जा रहे हैं — क्या कुछ संगठनों को कानून से ऊपर मान लिया गया है?

इस घटना की कई सामाजिक और मानवाधिकार संगठनों ने तीव्र निंदा की है। कानपुर अल्पसंख्यक अधिकार मंच के संयोजक नदीम अंसारी ने कहा:
“यह रैली आतंकवाद के ख़िलाफ़ नहीं, बल्कि मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाने का अभियान थी। हम इसकी निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग करते हैं।”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन और बयानबाज़ी आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ध्रुवीकरण की राजनीति को हवा देने की रणनीति का हिस्सा हो सकते हैं। जब सरकार ‘सबका साथ’ की बात करती है, तो ज़मीनी स्तर पर ‘नफ़रत के साथ’ जैसी तस्वीर क्यों उभरती है?

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति