ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी 21 और 22 नवम्बर को बिहार के सीमांचल क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा करेंगे। यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में AIMIM की पांच सीटों पर जीत के बाद हो रहा है।
ओवैसी इस दौरान किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और अररिया जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह दौरा जनता के बीच सीधे संवाद करने और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद अदा करने का अवसर है।
दौरे का कार्यक्रम
21 नवम्बर (शुक्रवार)
सुबह 10:30 बजे: बागडोगरा एयरपोर्ट आगमन।
कटिहार, बलरामपुर: जुमे की नमाज और कार्यक्रम।
दोपहर 2 बजे: पूर्णिया, बायसी में कार्यक्रम।
शाम 5-7 बजे: अमौर में जनसभा।
रात्रि विश्राम: किशनगंज, दफ्तर।
22 नवम्बर (शनिवार)
सुबह 10 बजे: किशनगंज, कोचाधामन, ईदगाह मैदान में जनसभा।
दोपहर 1 बजे: अररिया, जोकीहाट में कार्यक्रम।
दोपहर 1:30 बजे: बहादुरगंज में जनसभा।
इसके बाद ठाकुरगंज होते हुए बागडोगरा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए प्रस्थान।
पार्टी के अनुसार, यह दौरा ओवैसी के चुनावी वादे के अनुरूप है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि उनके विधायक जीतने के बाद वे सीमांचल का दौरा करेंगे और जनता से संवाद करेंगे।
सीमांचल में AIMIM की पांच सीटों पर जीत ने क्षेत्रीय राजनीति में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत किया है। उनके आगमन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी कार्यकर्ता और नेता कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हैं।
