महाराष्ट्र:औरंगाबाद ईस्ट विधानसभा में मजलिस प्रत्याशी इम्तियाज जलील को आज़ाद समाज पार्टी चीफ़ चंद्रशेखर आज़ाद का समर्थन,एसडीपीआई भी दे चुकी समर्थन

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एक जनसम्मेलन को संबोधित करते हुए आज़ाद समाज पार्टी के चीफ़,सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने औरंगाबाद ईस्ट से मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी इम्तियाज जलील को समर्थन देने का ऐलान किया है

चन्द्रशेखर आज़ाद ने संबोधित करते हुए कहा कि “इम्तियाज़ जलील एक बहादुर आदमी है,उनको संसद में होना चाहिए था,वो संसद में नहीं आ सके लेकिन हम उन को औरंगाबाद ईस्ट से जीता कर विधानसभा पहुंचाएंगे”

चन्द्रशेखर आज़ाद ने कहा कि “हम सब मिल कर आगे बढ़ेंगे और हम सब पर व गरीबों पर अत्याचार करने वालों से इस लड़ाई को लड़ेंगे”

मालूम हो कि औरंगाबाद ईस्ट विधानसभा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के हॉट सीटों में से एक है,इस सीट पर इंडिया गठबंधन व एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के साथ ही मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के औरंगाबाद के पूर्व सांसद इम्तियाज़ जलील भी मजबूती से मुकाबला में है,और मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गफ्फार क़ादरी भी समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं जो कि इम्तियाज़ जलील का खेल बिगाड़ सकते हैं

इम्तियाज़ जलील को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (एसडीपीआई) ने भी पहले ही समर्थन दे दिया है,एसडीपीआई ने अपने प्रदेश अध्यक्ष सैयद कलीम का नॉमिनेशन वापस लेकर इम्तियाज़ जलील को समर्थन दिया है

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति