अयोध्या फैसला पर पूर्व न्यायाधीश एस. मुरलीधर का तीखा हमला, कहा– कोर्ट ने मंदिर की मांग नहीं सुनी, फिर भी आदेश दे दिया

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

सुप्रीम कोर्ट के 2019 के अयोध्या मामले के ऐतिहासिक फैसले पर अब न्यायपालिका के भीतर से ही सवाल उठे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एस. मुरलीधर ने इस निर्णय को “कानूनी आधार से परे” करार दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत राम मंदिर निर्माण का आदेश दे दिया, जबकि अदालत में ऐसी कोई याचिका ही नहीं थी।

6 सितंबर को आयोजित ए.जी. नूरानी स्मृति व्याख्यान में मुरलीधर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर निर्माण का आदेश ऐसे समय दिया जब न तो कोई याचिकाकर्ता इसकी मांग कर रहा था और न ही यह मुकदमे का हिस्सा था। उन्होंने सवाल उठाया कि न्यायिक विवेक के बजाय व्यक्तिगत धार्मिक मान्यताओं का असर फैसले पर दिखाई दिया।

पूर्व जज ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के आरोपी नेताओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की निष्क्रियता को गंभीर चूक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के खिलाफ अवमानना याचिका 22 साल तक लटकती रही और अंततः बिना सुनवाई के खारिज कर दी गई। मुरलीधर के मुताबिक, यह न्यायपालिका की “institutional amnesia” थी।

मुरलीधर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में भले ही Places of Worship Act, 1991 का उल्लेख किया हो, लेकिन देश में अब भी 17 से अधिक मामले अदालतों में लंबित हैं जो विभिन्न धार्मिक स्थलों की स्थिति को चुनौती देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यह प्रवृत्ति आने वाले समय में नए विवाद खड़े कर सकती है।

मुरलीधर ने देश की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि टीवी चैनल लगातार हिंदू–मुसलमान बहस तक सीमित हो गए हैं, जबकि भारत की असली ताकत उसकी सांस्कृतिक विविधता में है।
उन्होंने जजों से अपील की कि वे अपनी व्यक्तिगत धार्मिक मान्यताओं को सार्वजनिक मंच पर “तमाशा” न बनाएं।

अपने संबोधन के अंत में मुरलीधर ने कहा कि भारत इस समय एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है।।“न्यायिक प्रक्रिया को धर्मशास्त्र नहीं, संविधान दिशा दे। नई पीढ़ी को संवैधानिक चेतना से लैस करना ही समय की मांग है।”

उनका यह बयान अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर एक बार फिर बहस को हवा देने वाला माना जा रहा है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति