मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी आज़ाद समाज पार्टी: वक़्फ़ कानून और बोधगया मंदिर एक्ट के खिलाफ़ 21 अप्रैल को पटना में बड़ा प्रदर्शन

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

वक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 और बोधगया महाबोधि मंदिर प्रबंधन अधिनियम (बी.टी एक्ट) के खिलाफ़ देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अब बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। आज़ाद समाज पार्टी ने 21 अप्रैल 2025, सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।

इस विरोध प्रदर्शन के लिए आज़ाद समाज पार्टी के नेतृत्व में बिहार भर से कार्यकर्ता गांधी मैदान पटना में जुटेंगे और वहां से रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। पार्टी के साथ-साथ भीम आर्मी और उससे जुड़े सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी भी इस आंदोलन में रहने वाली है। आयोजकों का दावा है कि हज़ारों की संख्या में दलित, मुस्लिम, आदिवासी और बहुजन समाज के लोग इस विरोध रैली में भाग लेंगे।

क्यों बढ़ रहा है विरोध?

वक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर मुस्लिम समाज और विपक्षी दलों का कहना है कि यह कानून संविधान की मूल भावना के खिलाफ़ है और वक़्फ़ संपत्तियों को खत्म करने की साज़िश है। इसी वजह से पूरे देश में इस कानून के खिलाफ़ बड़े पैमाने पर आंदोलन हो रहा है।

दूसरी ओर, बोधगया के महाबोधि मंदिर को लेकर भी विवाद बढ़ता जा रहा है। बौद्ध समाज का आरोप है कि बी.टी एक्ट के तहत मंदिर प्रबंधन समिति में हिंदू समाज का अनुचित वर्चस्व है। वर्तमान व्यवस्था में 10 सदस्यों में 5 बौद्ध और 5 हिंदू होते हैं, जिनमें से एक जिला पदाधिकारी (डीएम) भी होते हैं जो प्रायः हिंदू समुदाय से होते हैं। बौद्ध, दलित और बहुजन संगठनों का कहना है कि यह व्यवस्था बौद्ध धर्मस्थल पर हिंदू समाज का हस्तक्षेप है, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

चंद्रशेखर आज़ाद ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

इस बीच, आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने वक़्फ़ संशोधन अधिनियम को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि यह कानून अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है।

आंदोलन तेज होने के आसार

पटना में होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। यदि यह प्रदर्शन व्यापक रूप लेता है, तो वक़्फ़ कानून और बोधगया मंदिर एक्ट को लेकर बिहार की राजनीति में भी हलचल तेज हो सकती है।

àनज़रें 21 अप्रैल पर टिकीं

अब सबकी निगाहें 21 अप्रैल को पटना में होने वाले इस बड़े आंदोलन पर हैं, जिसमें आज़ाद समाज पार्टी एक निर्णायक संघर्ष का ऐलान कर चुकी है।

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर