बेगूसराय में मुसहर समाज की पहल : कामा माई मंदिर को मिला ‘हीराबेन मंदिर’ का नाम

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के बेगूसराय जिले के सूजा गांव में मुसहर समाज ने सामूहिक सहयोग और श्रमदान से देवी कामा माई का मंदिर निर्मित किया है। इस मंदिर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन के नाम पर समर्पित किया गया है। यह मंदिर अब केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक बदलाव का प्रतीक माना जा रहा है।

अगस्त 2023 में दरभंगा की एक राजनीतिक रैली के दौरान प्रधानमंत्री की मां हीराबेन को लेकर अपशब्द कहे गए थे। इस घटना से आहत ग्रामीणों ने तय किया कि मंदिर का नाम हीराबेन के नाम पर रखकर वे इसका सांस्कृतिक विरोध दर्ज करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्णय मातृसम्मान और भारतीय संस्कृति की गरिमा का प्रतीक है।

गांव को ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ के तहत गोद लेने वाले भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. राकेश सिन्हा इस निर्णय के प्रमुख प्रेरक रहे। उनका कहना है कि “हीराबेन एक साधारण महिला थीं, जिनके संस्कारों ने एक महान प्रधानमंत्री को जन्म दिया। यह मंदिर भारत की हर मां के सम्मान का प्रतीक है।”

गांव में भूमि की अनुपलब्धता के कारण मंदिर को नव-निर्मित सामुदायिक भवन की छत पर बनाया गया है। लगभग 16 लाख रुपये की लागत से बने इस तीन मंजिला भवन में 200 लोगों के ठहरने की सुविधा, सामुदायिक शौचालय और प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण में करीब 24 लाख रुपये की लागत आई, जो पूरी तरह से स्थानीय लोगों के चंदे और श्रमदान से जुटाई गई। कामा माई की प्रतिमा स्थापित कर इसे ‘हीराबेन मंदिर’ नाम दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार यह पहल समाज को जोड़ने और आस्था को साझा करने का प्रयास है।

मंदिर निर्माण अंतिम चरण में है और इसके भव्य उद्घाटन की तैयारियां की जा रही हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इस अवसर पर उपस्थित हों। फिलहाल गांव में उत्सव जैसा माहौल है और लोग इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहे हैं।

‘हीराबेन मंदिर’ अब बेगूसराय की पहचान बन चुका है, जो मातृसम्मान और सामाजिक एकजुटता का अनूठा उदाहरण है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति