“भाईचारा बनाओ, विरासत बचाओ महा रैली” को लेकर शानदार संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, 29. मई को मुज़फ्फरपुर में ऐतिहासिक जनसभा का ऐलान

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

आज़ाद समाज पार्टी और तंज़ीम ईमारत-ए-शरीआ मुज़फ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज मुज़फ्फरपुर में एक महत्वपूर्ण संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का मकसद 29. मई को मुज़फ्फरपुर के बेरिया स्थित महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली “भाईचारा बनाओ, विरासत बचाओ महा रैली” की विस्तृत जानकारी देना और इस आयोजन के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाना था।

इस ऐतिहासिक महा रैली में अमीर-ए-शरीअत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आज़ाद शिरकत करेंगे।

आज़ाद समाज पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और महा रैली के संयोजक जनाब जौहर आज़ाद ने कहा “आज देश में कमजोर तबकों की विरासत, पहचान और संस्थाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। वक्फ संशोधन बिल अल्पसंख्यकों की संपत्तियों और संस्थाओं पर कब्जा करने की एक सोची-समझी साजिश है। इसी तरह, बोधगया जैसे पवित्र स्थल पर बीटी एक्ट के ज़रिए सरकारी दखल न सिर्फ बौद्ध अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि यह संविधान से भी खिलवाड़ है।”

उन्होंने आगे कहा “‘भाईचारा बनाओ, विरासत बचाओ’ हमारा नारा है ताकि जाति, धर्म और क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर तमाम वंचित तबकों को एक मंच पर लाकर एक मज़बूत संवैधानिक संघर्ष खड़ा किया जा सके। यह महा रैली संविधान, सामाजिक न्याय और विरासती हकों की रक्षा की लड़ाई में एक मील का पत्थर साबित होगी।”

तंज़ीम ईमारत-ए-शरीआ मुज़फ्फरपुर के अध्यक्ष मोहम्मद शुऐब ने कहा “वक्फ एक्ट में किए जा रहे संशोधनों का उद्देश्य सरकार द्वारा वक्फ संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करना है। यह कदम न सिर्फ असंवैधानिक है, बल्कि शरीअत के भी खिलाफ है। जब तक यह संशोधन वापस नहीं लिया जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

वहीं, ईमारत-ए-शरीआ मुज़फ्फरपुर के उपाध्यक्ष जावेद अहमद ने कहा “सरकार वक्फ संशोधन कानून के ज़रिए वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा करना चाहती है, जिसका हम डटकर विरोध करेंगे।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में सभी वक्ताओं ने आम जनता, छात्रों, उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक तबकों से पुरज़ोर अपील की कि वे 29 मई को मुज़फ्फरपुर के महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली “भाईचारा बनाओ, विरासत बचाओ महा रैली” में भारी संख्या में शामिल हों और शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करें, ताकि वक्फ संपत्तियों, धार्मिक स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और ऐतिहासिक विरासत की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति