बिहार ने AI Impact Summit & Expo 2026 में 468 करोड़ के निवेश समझौते किए, तकनीक में बड़ा कदम

दुनिया के सबसे बड़े India AI Impact Summit & Expo 2026 में बिहार सरकार ने तकनीक और निवेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। पांच दिवसीय समिट (16–20 फरवरी) में राज्य ने कुल 468 करोड़ रुपये के निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।

समिट में बिहार सरकार ने आईआईटी पटना में ₹250 करोड़ की लागत से रिसर्च पार्क स्थापित करने की घोषणा की। यह पार्क उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सेतु का काम करेगा और इसमें इनोवेशन लैब, स्टार्टअप स्पेस और एडवांस्ड रिसर्च सुविधाएँ विकसित की जाएंगी।

बिहार एआई मिशन के तहत ₹60 करोड़ की लागत से Mega AI Centre of Excellence (CoE) बनाए जाने की भी घोषणा की गई। यह केंद्र एआई आधारित कौशल विकास, शोध और उद्योग साझेदारी को गति देगा।

इन पहलों से राज्य में 10,000 से अधिक नए रोजगार सृजित होंगे और 50,000 से अधिक युवाओं को एआई-आधारित कौशल प्रशिक्षण मिलेगा। इसके अलावा, एआई, साइबर सुरक्षा और डिजिटल सर्विसेज के क्षेत्र में ₹158 करोड़ के अन्य MoU भी हुए।

बिहार पवेलियन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पवेलियन में राज्य की नई नीतियों, निवेश संभावनाओं और तकनीकी परियोजनाओं को वैश्विक दर्शकों के सामने पेश किया गया।

सम्राट चौधरी ने कहा, “जैसे भारत वैश्विक स्तर पर एआई एजेंडा सेट कर रहा है, वैसे ही बिहार पूर्वोत्तर भारत का तकनीकी हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि एआई तकनीक से पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन में नई तकनीकें लागू होंगी, और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

समिट में बिहार ने Bihar GCC Policy 2026 और Bihar Semiconductor Policy 2026 को भी मंजूरी दी। राज्य उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि रेड साइबर, ग्रो QR और CIPL जैसी कंपनियों के साथ समझौते निवेश और रोजगार के नए अवसर लाएंगे। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इसे औद्योगिकीकरण और आर्थिक परिवर्तन की दिशा में मील का पत्थर बताया।

समिट में 135 देशों के प्रतिनिधि, 100 से अधिक टेक कंपनियों के CEO, 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और 50 से अधिक मंत्री शामिल हुए। बिहार की भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि राज्य एआई, सेमीकंडक्टर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जैसे क्षेत्रों में वैश्विक निवेश और तकनीकी नवाचार में अग्रणी बनने को तैयार है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति