बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2026 के लिए सभी प्रमुख परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा (हिन्दी एवं अंग्रेजी), सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियां शामिल हैं।
बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि छात्रों की सुविधा और परीक्षा संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कैलेंडर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी और परिणाम समय पर प्रकाशित किए जाएंगे।
अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ाकर 3 दिसंबर कर दिया गया है। अब तक 15,02,021 विद्यार्थियों ने मैट्रिक और 13,07,241 विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट के फॉर्म भरे हैं। 29 नवंबर से फॉर्म भरने का पोर्टल फिर से खुला है।
इंटर और मैट्रिक परीक्षा की तिथियां
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा: 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026, दो पाली — सुबह 9:30 बजे और दोपहर 2:00 बजे
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा: 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026, दो पाली
प्रमुख परीक्षाओं के विस्तृत कैलेंडर
जनवरी 2026: औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तर भाषा परीक्षा (6 जनवरी), सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा (8 जनवरी), डीएलएड सत्र 2025‑27 प्रवेश आवेदन (5‑17 जनवरी), डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आवेदन (10‑24 जनवरी), डीपीओ परीक्षा आवेदन (19 जनवरी)
फरवरी 2026: इंटर परीक्षा (2‑13 फरवरी), मैट्रिक परीक्षा (17‑25 फरवरी), कक्षा 6 नामांकन प्रक्रिया आरटीई के तहत (22 फरवरी से), डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आवेदन सत्यापन (22 फरवरी तक)
मार्च 2026: डीएलएड प्रवेश आवेदन और सीट आवंटन, इंटर और मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ
अप्रैल‑मई 2026: औद्योगिक प्रशिक्षण भाषा परीक्षा (29‑30 अप्रैल), डीएलएड प्रथम वर्ष परीक्षा, रिजल्ट जारी, सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा आवेदन (15‑25 मई)
जून‑जुलाई 2026: कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा आयोजन (8 जून), परिणाम (15‑17 जून), डीएलएड परीक्षा, परिणाम जुलाई अंत तक
अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि कैलेंडर जारी होने से छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। समय पर तिथियां मिलने से तैयारी की रणनीति बेहतर होगी और स्कूल, कॉलेज व प्रशिक्षण संस्थान अपनी व्यवस्थाएं समय पर कर पाएंगे। इसके अलावा मूल्यांकन और परिणाम प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी। “समयबद्ध परीक्षा संचालन छात्रों के भविष्य की सुरक्षा है और यही हमारा उद्देश्य है,” ।
