बिहार कैबिनेट की बैठक में 46 प्रस्तावों को मंजूरी: पंचायतों में कन्या विवाह भवन, जीविका कर्मियों का वेतन दोगुना, अस्पतालों में मिलेगा 20 रुपये में भोजन

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 46 प्रस्तावों पर सहमति दी गई। राज्य सरकार ने यह निर्णय महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और सामाजिक सुरक्षा को केंद्र में रखकर लिया है।

बैठक में जहां जीविका कर्मियों के वेतन को दोगुना किया गया, वहीं राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों व परिजनों को अब ₹20 में भोजन उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई। साथ ही, हर पंचायत में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह भवन’ बनाने की योजना को भी हरी झंडी मिली।

कैबिनेट के फैसले के तहत जीविका समूहों की महिला कर्मियों को अब दोगुना वेतन मिलेगा। उनके लिए ऋण की सीमा भी बढ़ाई गई है, जिससे 94 लाख से अधिक परिवारों को सीधा लाभ होगा।

मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद के बाद उनके मानदेय में 1.5 गुना वृद्धि की गई है। आकस्मिक मृत्यु या सामान्य निधन पर अब उन्हें ₹5 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।

‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ के तहत राज्य की 8000 से अधिक पंचायतों में विवाह भवनों का निर्माण होगा। इसके लिए ₹4026.50 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इन भवनों का संचालन जीविका समूह की महिलाएं करेंगी।

राज्य के सभी जिला व मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों को केवल ₹20 में पौष्टिक भोजन मिलेगा। यह योजना ‘दीदी की रसोई’ के माध्यम से चलाई जाएगी, जहां प्रति थाली ₹40 का खर्च होगा, जिसका आधा राज्य सरकार वहन करेगी।

कैबिनेट ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भी वृद्धि करते हुए राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दी है। यह नई राशि अगले महीने से प्रभावी होगी।

अन्य प्रमुख फैसले

अंतरराज्यीय मार्गों पर AC बस सेवा की स्वीकृति
जेपी गंगा पथ से कोईलवर तक सड़क निर्माण को मंजूरी
पटना के सैदपुर नाला को ढकने का प्रस्ताव
राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में नए पदों का सृजन
उत्कृष्ट करदाताओं को ‘भामाशाह पुरस्कार’ देने की योजना

मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने बताया कि ये सभी निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद के बाद लिए गए हैं। उन्होंने कहा “यह फैसले सामाजिक न्याय और प्रशासनिक सुधार को मजबूती देंगे, खासकर महिलाओं और ग्रामीण समाज के लिए।”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति