बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1 करोड़ युवाओं को रोजगार, मुफ्त जमीन और 32 औद्योगिक पार्क की सौगात

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी। उद्योग विभाग के 9 प्रस्तावों को विशेष महत्व देते हुए सरकार ने नया बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 (BIPPP-2025) लागू किया है। इस पैकेज का उद्देश्य राज्य में निवेश को आकर्षित करना और आने वाले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।

निवेशकों के लिए मुफ्त जमीन

मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने जानकारी दी कि 1000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वाली कंपनियों को 25 एकड़ तक जमीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, 100 करोड़ रुपये निवेश कर 1000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार देने वाले निवेशकों को 10 एकड़ जमीन दी जाएगी। Fortune-500 कंपनियों को भी 10 एकड़ जमीन केवल 1 रुपये टोकन मनी पर दी जाएगी। इस लाभ के लिए 31 मार्च 2026 तक आवेदन अनिवार्य होगा।

पैकेज की विशेषताएं

40 करोड़ रुपये तक ब्याज सब्सिडी।

नई इकाइयों को 14 साल तक 300% SGST की प्रतिपूर्ति।

30% पूंजीगत सब्सिडी।

40 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक निर्यात प्रोत्साहन।

प्रति कर्मी 20 हजार रुपये तक कौशल विकास इंसेंटिव।

नवीकरणीय ऊर्जा पर 6 लाख रुपये तक की सहायता।

स्टाम्प ड्यूटी और भूमि रूपांतरण शुल्क की प्रतिपूर्ति।

32 औद्योगिक पार्क का निर्माण

कैबिनेट ने बिहार में 32 औद्योगिक पार्क बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके लिए 8,000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है, जबकि 14,600 एकड़ और अधिग्रहण किया जाएगा। भोजपुर, शेखपुरा, दरभंगा, पूर्णिया और पटना जिलों में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जमीन अधिग्रहण पर हजारों करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

मुख्य सचिव ने बताया कि निर्यात प्रोत्साहन की सीमा को दोगुना कर दिया गया है और अवधि 14 साल तक बढ़ा दी गई है। सरकार का दावा है कि इस पैकेज से राज्य में औद्योगिकीकरण की रफ्तार बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति