बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा कदम: ‘मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो’ का गठन

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार सरकार ने राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गृह विभाग ने ‘मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो’ (MNSCB) के गठन को स्वीकृति दे दी है, जिसका उद्देश्य सूखा नशा, नशीले इंजेक्शन, टेबलेट, पाउडर और शराब की तस्करी पर सख्त रोक लगाना है।

इस विशेष इकाई के गठन के साथ ही 100 नए पदों का सृजन किया गया है। एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने बताया कि इस इकाई का नेतृत्व एडीजी या आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे, जो जिलों में मादक पदार्थों से संबंधित मामलों की स्वतंत्र जांच करेंगे। इसके अलावा, दो एसपी, 18 डीएसपी, 48 इंस्पेक्टर, 50 दारोगा और अन्य कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।

इस इकाई के तहत एक राज्यस्तरीय मद्यनिषेध एवं नारकोटिक्स थाना भी स्थापित किया जाएगा, जो पूरे राज्य में मादक पदार्थों और शराब से संबंधित मामलों की जांच करेगा। यह थाना एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) की तर्ज पर कार्य करेगा और इसकी स्वायत्तता सुनिश्चित की जाएगी

एसटीएफ की ओर से अप्रैल से अगस्त 2025 तक की गई कार्रवाई में 765.42 किलोग्राम स्मैक, 8.50 किलो अफीम, 3.154 किलो हेरोइन, 375 किलो डोडा, 3.5 किलो गांजा, 12.93 लाख रुपये नकद, 37 मोबाइल और 9 वाहन जब्त किए गए हैं। इस दौरान 51 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सूखा नशा और नशीले पदार्थों का उपयोग युवाओं के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। राज्य सरकार ने कई बार छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की, लेकिन नशे का अवैध कारोबार पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाया। अब इस नई इकाई के गठन से उम्मीद जताई जा रही है कि नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।

राज्य सरकार का मानना है कि जब तक सूखा नशा पर प्रभावी ढंग से रोक नहीं लगेगी, तब तक समाज को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का सपना अधूरा रहेगा। यही वजह है कि सरकार ने अब इस मुद्दे को लेकर विशेष इकाई खड़ी की है।

‘मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो’ का गठन बिहार में मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने में मदद मिलेगी, बल्कि राज्य में नशामुक्त समाज की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति