बिहार में घरेलू उपभोक्ताओं को राहत,125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 1 अगस्त से लागू

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। यह योजना 1 अगस्त 2025 से पूरे राज्य में लागू होगी और उपभोक्ताओं को इसका लाभ जुलाई माह के बिजली बिल से ही मिलना शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस निर्णय की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए कहा, “हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब तय कर लिया गया है कि राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।”

राज्य सरकार के इस फैसले से अनुमानतः लगभग 1.80 करोड़ घरेलू उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, जिनकी मासिक बिजली खपत 125 यूनिट से कम है। बिजली खपत 125 यूनिट से अधिक होने पर उपभोक्ताओं को केवल अतिरिक्त यूनिट का ही भुगतान करना होगा।

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना को राज्य भर में प्रभावी रूप से लागू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपभोक्ताओं के बिल में छूट सीधे दिखेगी और किसी भी प्रकार की अतिरिक्त औपचारिकता की आवश्यकता नहीं होगी।

विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आई इस घोषणा को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि यह फैसला सत्तारूढ़ जनता दल (यू) की सामाजिक कल्याण पर केंद्रित नीति का हिस्सा है, जो चुनावी समीकरणों पर सीधा असर डाल सकता है।

बिजली व्यवस्था में पिछले एक दशक में आए सुधारों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने और वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए सतत प्रयास किए हैं। वर्तमान में राज्य की विद्युत आपूर्ति क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इस बीच, विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। हालांकि अब तक किसी भी प्रमुख विपक्षी नेता ने इस फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे “चुनावी तोहफा” कहकर निशाना बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। और इसे महागठबंधन की जीत के तौर पर भी देखा जा सकता है क्योंकि महागठबंधन ने वादा किया था कि वो सरकार में आएंगे तो 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे!

इस योजना को लेकर आम जनता में उत्साह देखा जा रहा है। पटना के एक उपभोक्ता ने कहा, “बिजली का बिल हर महीने 300 से 400 रुपये आता था। अब कम से कम उतनी राहत तो मिलेगी ही।”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति