बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा BTET आयोजित नहीं की जाएगी। अब प्राथमिक (कक्षा 1‑5) और मध्य (कक्षा 6‑8) स्तर के शिक्षकों के लिए केवल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET को मान्य किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने बताया कि दो अलग-अलग पात्रता परीक्षाओं के कारण अभ्यर्थियों को भ्रम और अतिरिक्त बोझ का सामना करना पड़ता था। कई बार उम्मीदवारों को राज्य और केंद्र, दोनों परीक्षाएं देनी पड़ती थीं। इसी समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह नियम केवल नई भर्तियों पर लागू होगा।

CTET ही अब मुख्य पात्रता, अब BTET परीक्षा पूरी तरह बंद हो गई है, कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए केवल CTET पास उम्मीदवार ही पात्र माने जाएंगे, आगामी BPSC TRE‑4 भर्तियों और अन्य राज्य भर्ती प्रक्रियाओं में CTET प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

शिक्षा विभाग का तर्क है कि इससे देशभर में शिक्षकों की योग्यता तुलनीय होगी और चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। विभाग का मानना है कि इससे भविष्य में अंतरराज्यीय अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

शिक्षाविद् गुरु रहमान ने मीडिया से कहा कि इस बदलाव से अभ्यर्थियों के माइंडसेट में स्पष्टता आएगी। अब उम्मीदवार केवल CTET की तैयारी करेंगे और BTET को लेकर कोई भ्रम नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि CTET राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है और इसके माध्यम से अभ्यर्थी पूरे देश में शिक्षक बनने की योग्यता हासिल कर सकते हैं।

गुरु रहमान ने आगे कहा “CTET का पाठ्यक्रम और प्रश्नों का स्तर व्यापक है। बिहार के अभ्यर्थियों के लिए यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर अवसरों के द्वार खोलेगी। इससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी और शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार आएगा।”

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का