बिहार बजट 2025 पर पुष्पम प्रिया चौधरी का हमला: “अब भी परजीवी राज्य बना हुआ है बिहार”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। हालांकि, इस बजट को लेकर प्लूरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार की आत्मनिर्भरता की असल तस्वीर दिखाता है, जहां अब भी 73% पैसा केंद्र सरकार से आता है और राज्य अपने संसाधनों से सिर्फ 27% ही जुटा पा रहा है।

बिहार अब भी आत्मनिर्भर नहीं

पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार की तुलना अन्य राज्यों से करते हुए कहा, “गुजरात अपने बजट का 73% खुद कमाता है, तमिलनाडु 76% और यूपी भी 46% राजस्व अपने स्रोतों से जुटा लेता है। लेकिन बिहार आज भी परजीवी बना हुआ है। न कमाने में आगे, न खाने में आगे।” उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने सालों में भी बिहार अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत नहीं कर सका।

बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत

राज्य की इस स्थिति को लेकर आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार को उद्योग, व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देना होगा। राज्य में निवेश बढ़ाने और राजस्व जुटाने के लिए कर व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है।

प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष का कहना है कि अगर बिहार को आगे बढ़ाना है तो उसे आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाना होगा। “बजट सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका मकसद राज्य को आत्मनिर्भर बनाना होना चाहिए,” उन्होंने कहा।

अब देखना होगा कि बिहार सरकार इस आलोचना का जवाब कैसे देती है और आत्मनिर्भरता की दिशा में कौन से कदम उठाती है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति