बिहार उपचुनाव:चारों विधासनभा सीटों पर एनडीए गठबंधन का कब्ज़ा

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बिहार के चार सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आगया है,चारों सीटों पर एनडीए गठबंधन ने कब्ज़ा जमाया है

तरारी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विशाल प्रशांत ने 78755 वोट हासिल कर भाकपा माले के राजू यादव को 10612 से हराया है

बेलागंज में जनता दल यूनाइटेड की मनोरमा देवी ने 73334 वोट हासिल कर राष्ट्रीय जनता दल के विश्वनाथ कुमार सिंह को 21391 वोटों से हरा दिया है,बेलागंज में जनसुराज के मुहम्मद अमजद 17285 वोट लाने में सफल हुए हैं

रामगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह ने 62257 वोट हासिल कर बहुजन समाज पार्टी के सतीश कुमार सिंह यादव को 1362 वोटों से हराया है,तो वहीं राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सह राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार सिंह 35825 वोट पाने में सफल रहे हैं

इमामगंज विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहु,हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की प्रत्याशी दीपा कुमारी ने 53435 वोट पाकर राष्ट्रीय जनता दल के रौशन कुमार को 5945 वोटों से हराया है,तो वहीं जनसुराज के जितेंद्र पासवान 37103 वोट पाने में सफल रहे हैं

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति