सीतामढ़ी,बिहार:18 महादलित बच्चों समेत 32 लोगों को बहला फुसलाकर पहुंचाया पंजाब,बंधक बना कर करा रहे मजदूरी

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) सीतामढ़ी,बिहार के सुरसंड ब्लॉक के करीब डेढ़ दर्जन बच्चों समेत 32 लोगों को पंजाब के जालंधर में बंधक बना कर रखा गया है,और उनसे जबरदस्ती मज़दूरी करवाया जा रहा है,पीड़ितों की फैमिली का कहना है कि “इन सब को बहला फुसलाकर पंजाब ले जाया गया है,उनसे 16-16 घंटे काम करवाए जा रहे हैं और घर वालों से बात भी नहीं करने दिया जाता है”

खबर है कि लोग भागने की कोशिश करते हैं तो उनकी पिटाई भी की जाती है

मामले में पुपरी के एसडीएम इश्तियाक अली अंसारी ने कहा कि “मामले की जानकारी मिली है,मामले की जांच को लेकर लेबर विभाग के इंस्पेक्टर को निर्देश दिया गया है,अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है, हालांकि जांच चल रही है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी”

बंधक बनाए गए लोगों में से अधिकांश महादलित समाज के लोग हैं,इस सिलसिले में ख़बर मिलने पर ज़िला पार्षद रानी कुमारी और उनकी टीम ने सभी फैमिली से मुलाकात किया और उसके बाद बिहार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम से बात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया है,साथ ही जिला प्रशासन,मुख्यमंत्री कार्यालय व मानवाधिकार संगठनों को भी इस मामले की जानकारी दी है

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति