
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बिहार सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी छात्राओं के आधार कार्ड बनवाए जाएं,साथ ही बैंक अकाउंट्स को आधार से लिंक कराया जाए
मालूम हो कि बिहार सरकार की तरफ़ से स्कूल की छात्राओं को पोशाक व साइकल के लिए छात्रवृति मिलती है और भी कई स्कीम छात्राओं के लिए है,लेकिन अब फ़ैसला लिया गया है कि ये छात्रवृति उन्हीं छात्राओं को मिलेगी जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से जुड़े होंगे
सरकार ने फ़ैसला लिया है कि अब छात्रवृति डायरेक्ट छात्राओं के खातों में जाएंगे,इस के लिए चिन्हित विद्यालयों को आधार कीट मुहैया कराए जाएंगे
सरकार ने निजी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वो ई-संबंधन पोर्टल पर निबंधन करे और अपने नामांकित छात्राओं का ब्योरा अपलोड करे,ताकि दोहरे नामांकन वाली छात्राओं को पकड़ा जा सके