नीतीश और तेजस्वी की हो गई मुलाकात तो बिखरे दोनों तरफ़ से मुस्कान,ज़माने बाद आई इस सहज तस्वीर ने बढ़ाई चर्चा की “कुछ तो होने वाला है”

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बिहार में राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है और इसी बीच नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की नई तस्वीर सामने आ गई है,जिस तस्वीर ने राजनीतिक बहस को और तेज़ कर दिया है

बिहार के नवयुक्त राज्यपाल आरिफ़ मुहम्मद खान के शपथग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव टकरा गए,इस टकराव के समय दोनों चाचा-भतीजा एक दूसरे को देख का मुस्काते नज़र आ रहे हैं, और जहां भतीजा तेजस्वी यादव हाथ जोड़ कर चाचा नीतीश को प्रणाम कर रहे हैं तो वहीं चाचा भी भतीजा को हाथ बढ़ा कर आशीर्वाद देते दिख रहे हैं

मालूम हो कि एक दिन पहले ही पहली जनवरी को लालू प्रसाद यादव ने भी पत्रकार सीमाब अख्तर को इंटरव्यू देते हुए नीतीश कुमार के लिए दरवाज़ा खुला होने और उन्हें माफ़ करने की बात कही थी

लालू प्रसाद यादव के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि “ये बात लालू जी ने मीडिया को शांत करने के लिए कही है”, तो वहीं जेडीयू सांसद सह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि “छोड़िए इस बात को की लालू जी क्या कह रहे उर क्या नहीं कह रहे हैं”

इस पूरी चर्चा के बीच ज़माने बाद दोनों चचा-भतीजे के मुलाकात की आई इतनी सहज तस्वीर ने इस बात को तूल दे दिया है कि “कुछ तो होने वाला है”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति