
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) किसान की आत्महत्या को झूठे तौर पर वक्फ बोर्ड से जोड़ने पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या और दो कन्नडा न्यूज पोर्टल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है
तेजस्वी सूर्या ने अपने ट्वीट में लिखा था की “कर्नाटक के हावेरी ज़िला के एक किसान ने आत्महत्या कर लिया, क्योंकि वक्फ बोर्ड ने उसकी ज़मीन पर दावा कर दिया था”, सूर्या ने मुख्यमंत्री सिधारमैया और मंत्री ज़मीर खान पर विनाशकारी प्रभावों से राज्य के किसानों के लिए संकट पैदा करने का आरोप भी लगाया था
दो कन्नड़ न्यूज पोर्टल ने भी ऐसी ही खबर प्रकाशित की थी ,लेकिन सूर्या और न्यूज पोर्टल का दावा गलत निकला और खबर है की फ़सल नुकसान किसान की आत्महत्या का कारण बना है
अब कर्नाटक पुलिस ने तेजस्वी सूर्या और दोनों न्यूज़ पोर्टल पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
खबर लिखे जाने तक भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है