सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को भेजा नोटिस, बीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति पर मांगा जवाब

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार की नियुक्ति को लेकर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी किया गया, जिसमें याचिकाकर्ता ने परमार पर भ्रष्टाचार के पुराने आरोपों का हवाला देते हुए उनकी नियुक्ति को चुनौती दी है।

*’भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद नियुक्ति’
याचिकाकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के युवा अधिवक्ता बृजेश सिंह ने अदालत में दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि रवि मनु भाई परमार की नियुक्ति पूरी तरह अवैध है। उन्होंने कहा कि बीपीएससी जैसे संवैधानिक पद पर केवल ‘बेदाग छवि’ वाले व्यक्ति को ही नियुक्त किया जाना चाहिए। याचिका में कहा गया है कि परमार पर भ्रष्टाचार और जालसाजी के आरोप लगे हुए हैं, जिससे उनकी ईमानदारी पर सवाल उठते हैं।

*70वीं प्रीलिम्स के विवाद के बीच उठा मामला
यह विवाद तब और बढ़ गया जब बीपीएससी की 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए। अभ्यर्थियों का कहना था कि आयोग की निष्पक्षता पर संदेह हो रहा है, क्योंकि उसके अध्यक्ष पर पहले से गंभीर आरोप लगे हुए हैं। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद भी इसे पटना हाईकोर्ट में लंबित मामले के फैसले पर निर्भर बताया गया है।

*नियुक्ति को रद्द करने की मांग
याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से परमार की नियुक्ति को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने तर्क दिया कि बिहार सरकार ने संवैधानिक पद पर नियुक्ति के लिए निर्धारित आवश्यकताओं का उल्लंघन किया है।

*सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई पर नजर
इस मामले में अब सबकी नजर बिहार सरकार के जवाब पर है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद रवि मनु भाई परमार को बीपीएससी अध्यक्ष क्यों नियुक्त किया गया।

*हाईकोर्ट में लंबित है परीक्षा मामला
बीपीएससी ने 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी करते हुए यह स्पष्ट किया है कि यह फैसला पटना हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा। यदि हाईकोर्ट का फैसला आयोग के खिलाफ आता है, तो परिणाम रद्द किए जा सकते हैं।

यह देखना दिलचस्प होगा कि सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार क्या दलील पेश करती है और इस मामले में क्या निर्णय लिया जाता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति