बिहार:बीपीएससी परीक्षा में पेपर लीक को लेकर हंगामा,मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने किया एसआईटी द्वारा जांच की मांग

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बिहार में 70वीं बीपीएससी के पीटी परीक्षा के पेपर लीक का मामला सामने आया है,13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा के शुरुआत में ही पटना सेंटर सहित दूसरे दूसरे सेंटर्स में छात्रों ने इस को लेकर हंगामा शुरू कर दिया था

दोपहर 1 बजे के बाद प्रश्न पत्र वायरल होने की खबर है,परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है,बताया जा रहा है कि “बीपीएससी 70 वी परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा परिसर में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है, परीक्षार्थियों के आरोप है कि 12 बजे से परीक्षा शुरू हुई और कुछ देर बाद ही सड़क पर क्वेश्चन पेपर OMR शीट फेंका हुआ मिला,इस परिसर में कई छात्रों को क्वेश्चन पेपर मिला ही नहीं,छात्र परीक्षा नहीं दे पाए, कई अभ्यर्थियों को खुला हुआ क्वेश्चन पेपर मिला और न्यूज़ 18 इंडिया के कैमरे पर होलोग्राम सड़क पर फेंका हुआ मिला”

बीपीएससी अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई का बयान सामने आया है, मामले पर उन्होंने कहा कि “करीब सवा 12 बजे सेंटर पर कुछ अभ्यर्थियों ने यह अफवाह फैलाया कि पेपर वायरल हो गया, यह बात सुनकर अभ्यर्थी पेपर लेकर बाहर निकल गए और अन्य अभ्यर्थियों को भड़काने लगे, आपलोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है,हर तरह से जांच कर ली गई है”

ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रवक्ता सह बिहार के युवा प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता आदिल हसन आज़ाद ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि “राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाद पेपर लीक फैक्ट्री बिहार में आगया है क्या?”, आदिल हसन आज़ाद ने मांग किया कि ” एसआईटी बनाकर,हाई कोर्ट के जज के ज़रिए पेपर लीक की जांच कराई जाए”, मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रवक्ता पटना डीएम पर भी बरसे और कहा कि “आप संविधान से ऊपर नहीं हो गए हैं कि आप ऐसे लाठियां बरसाते रहें”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति