बीपीएससी अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर,साथ देने बिहार भर से पहुंच रहे हैं हज़ारों लोग

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार के सभी विपक्षी राजनीतिक दल आंदोलन की तरफ़ बढ़ चुके हैं,कई दिनों से बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन का साथ दे रहे जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर अब छात्र,छात्राओं के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए हैं

प्रशांत किशोर 02 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे हैं और सूचना है कि बिहार भर से हज़ारों लोग प्रशांत किशोर के साथ छात्र,छात्राओं के आंदोलन को समर्थन देने पटना पहुंच रहे हैं

पिछले दिनों ही प्रशांत किशोर ने पटना के गांधी मैदान में छात्र संसद का आयोजन किया था जिसमें हज़ारों छात्र,छात्राएं और युवा जुटे थे,छात्र संसद में पटना पुलिस ने लाठी चार्ज किया था जिसमें सैंकड़ों लोग घायल हुए और प्रशांत किशोर सहित अन्य लोगों पर एफआईआर भी दर्ज किया गया था

प्रशांत किशोर ने बीपीएससी को 48 घंटों का समय दिया था और न्याय के लिए जनसुराज के अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था

प्रशांत किशोर ने 48 घंटों में न्याय न होने के बाद आमरण अनशन पर बैठने का फ़ैसला लिया है

जनसुराज के इलावा सांसद पप्पू यादव,कांग्रेस और भाकपा माले भी इस मामले में सक्रिय है,पिछले दिनों भाकपा माले व कांग्रेस ने मिल कर बिहार भर में चक्का जाम किया और दोनों पार्टियों के विधायकों ने पटना में मार्च भी किया था,भाकपा माले से जुड़े संगठनों ने छात्र संगठनों को लेकर दिल्ली की राजधानी पटना में भी कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया है

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति