बंगाली मजदूरों की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, ओडिशा सरकार से मांगा जवाब

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

ओडिशा में बंगाल से गए सैकड़ों बंगाली भाषी प्रवासी श्रमिकों को कथित तौर पर हिरासत में लेने के मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वह एक वरिष्ठ नोडल अधिकारी की नियुक्ति करें, जो ओडिशा प्रशासन के साथ समन्वय कर श्रमिकों की रिहाई सुनिश्चित करे।

मुख्य न्यायाधीश तपब्रता चक्रवर्ती और न्यायमूर्ति रीतोब्रतो मित्र की पीठ ने कहा कि “अदालत इस मामले में मूक दर्शक नहीं रह सकती।यदि मज़दूरों के पास वैध दस्तावेज हैं, तो उन्हें बंगाली भाषा बोलने या फोन में विदेशी नंबर होने मात्र से हिरासत में नहीं लिया जा सकता”।

प्रवासी श्रमिकों की गिरफ्तारी को लेकर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश जारी हुआ। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि ओडिशा के झारसुगुड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में कुल 444 बंगाली मजदूरों को रोका गया था, जिनमें से 403 को बाद में रिहा कर दिया गया। हालांकि कुछ अभी भी हिरासत में हैं।

कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या इन मजदूरों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है और क्या हिरासत की प्रक्रिया कानूनी ढंग से की गई थी। अदालत ने ओडिशा सरकार से अगली सुनवाई तक इस पर पूरी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने इसे बंगालियों के साथ भेदभावपूर्ण कार्रवाई बताया है, वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि ये श्रमिक “संदिग्ध विदेशी नागरिक” हैं। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया है कि मजदूरों के दस्तावेज़ फर्जी पाए गए हैं।

टीएमसी सांसद सामिरुल इस्लाम ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह बंगाली मजदूरों को बदनाम करने की एक सोची-समझी कोशिश है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मजदूरों को सिर्फ इसलिए हिरासत में रखा गया क्योंकि उनके फोन में बांग्लादेशी नंबर पाए गए।

कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 14 जुलाई तय की है। वहीं, दिल्ली से सटे एक अन्य मामले में बंगाली भाषी छह लोगों की कथित डिपोर्टेशन की घटना पर भी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से रिपोर्ट तलब की है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति