पानी के पाइप के बहाने जातिगत हिंसा: मैनपुरी,उत्तरप्रदेश के निजी स्कूल में दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से जातिगत उत्पीड़न की एक गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाले 14 वर्षीय दलित छात्र को कथित तौर पर जातिसूचक गालियाँ दी गईं, बेरहमी से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद से पीड़ित छात्र चलने-फिरने में असमर्थ बताया जा रहा है।

यह मामला कुरावली थाना क्षेत्र स्थित लल्लू सिंह इंटर कॉलेज का है। परिजनों के अनुसार, 29 जनवरी को कक्षा 8 का छात्र स्कूल में पानी पी रहा था, इसी दौरान एक पानी का पाइप टूट गया। परिवार का दावा है कि पाइप किसी अन्य छात्र से टूटा था, लेकिन सारा आरोप दलित छात्र पर मढ़ दिया गया।

शिकायत के मुताबिक, आरोप लगते ही छात्र के साथ जातिगत अपमान किया गया। सुवीर सिंह (विजय सिंह का पुत्र) और राजीव वर्मा उर्फ राजू लोधी (महावीर सिंह का पुत्र) ने छात्र को जातिसूचक शब्द कहे, शारीरिक रूप से पीटा और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि जाते-जाते उससे कहा गया “अगर दोबारा स्कूल आया तो जान से मार देंगे।”

पीड़ित के बड़े भाई, जो कुरावली के घनराजपुर निवासी हैं, ने 30 जनवरी को थाने में लिखित शिकायत दी। उसी दिन शाम 6:53 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुँचाना), 352 (शांति भंग करने के उद्देश्य से अपमान) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत दर्ज किया है।

कुरावली थाना प्रभारी ललित भाटी ने FIR दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक सच्चिदानंद सिंह को सौंपी गई है।

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश देखा जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और दलित संगठनों ने सवाल उठाया है कि निजी शिक्षण संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा और समानता सुनिश्चित करने में प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की भूमिका क्या है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और विद्यालय प्रशासन पर भी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति