विपक्ष के दबाव के बाद केंद्र का यू-टर्न: बेगूसराय में ही रहेगा मक्का अनुसंधान केंद्र, कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बेगूसराय स्थित मक्का अनुसंधान केंद्र के कर्नाटक स्थानांतरण की अटकलों के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि यह संस्थान बेगूसराय में ही रहेगा। उन्होंने कहा, “हम छीनते नहीं, नया खोलने का काम करते हैं।”

इससे पहले, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने 17 मार्च को एक पत्र साझा करते हुए आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार बेगूसराय के मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक के शिवमोग्गा में स्थानांतरित करने की योजना बना रही है। उन्होंने सवाल उठाया था, “आखिर बिहार और बिहार के किसानों से क्या दिक्कत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, एनडीए और भाजपा को?”

इन आरोपों के बाद, बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 18 मार्च को प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह केवल अफवाह है और अनुसंधान केंद्र कहीं नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “अफवाहों से रोटी कमाने वालों को बता दूं कि मोदी सरकार में सिर्फ देने का और विकास का काम होता है।”

कृषि मंत्री के इस स्पष्टीकरण के बाद, जदयू सांसद ललन सिंह ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “हम पहले भी कहते रहे हैं कि तेजस्वी यादव जी अपने रात में सपना देखते हैं और सुबह में उसकी प्रतिक्रिया देते हैं।”

इस पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट है कि बेगूसराय का मक्का अनुसंधान केंद्र यथास्थान पर ही रहेगा, जबकि कर्नाटक में एक नया केंद्र स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री के इस बयान से बिहार के किसानों और स्थानीय जनता में संतोष की लहर है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति