समस्तीपुर:महाशिवरात्रि पर चिकन दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश, वीडियो वायरल

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

समस्तीपुर जिले के मोरवा बाजार में महाशिवरात्रि के अवसर पर जबरन दुकानों को बंद कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दीपांशु सिन्हा नामक व्यक्ति ने चिकन की दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

*वीडियो में दिखी दबाव बनाने की कोशिश
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपांशु सिन्हा दुकानदारों से कह रहे हैं, “दुकानदारी नहीं करना है आज के दिन… एक दिन की बात है, कोऑपरेट कीजिए।” इस दबाव के चलते कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

*सोशल मीडिया पर बहस, प्रशासन अलर्ट
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग इसे धार्मिक स्वतंत्रता और व्यापारिक अधिकारों का उल्लंघन मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे परंपराओं के सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। समस्तीपुर पुलिस का कहना है कि वे सभी संबंधित पक्षों से बात कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति