सीपीएम (मार्क्सवादी) पटना ने अमेरिका के वेनेजुएला हमले के विरोध में ट्रम्प का पुतला दहन किया

अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर रात के अंधेरे में कथित हमला और वहां के निर्वाचित राष्ट्रपति निकोलस मादुरो व उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स के अपहरण के विरोध में पटना में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पटना जिला समिति ने पटना जंक्शन गोलंबर के पास अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला दहन किया। पार्टी ने इसे “साम्राज्यवादी सैन्य ताकत की बर्बरता और अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन” बताया और मादुरो व उनकी पत्नी की तत्काल रिहाई की मांग की।

कार्यक्रम में बेनेजुएला की जनता के संघर्ष के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की गई और भारत सरकार से अमेरिका की कार्रवाई की कड़ी निंदा करने और वेनेजुएला के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में सीपीएम के केंद्रीय समिति सदस्य अवधेश कुमार, राज्य सचिव मंडल सदस्य मनोज चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता अरुण मिश्रा, जिला सचिव शिव कु विद्यार्थी, लोकल सचिव त्रिलोकी पांडेय, जिला सचिव मंडल सदस्य सरिता पांडेय, सुजीत कुमार, कुलभूषण, उमेश राय, राजीव रंजन, दीपक, किशोर और रामनारायण सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

सीपीएम नेता मनोज चंद्रवंशी ने कहा, “हम अमेरिका की दादागिरी के खिलाफ खड़े हैं और वेनेजुएला की जनता के संघर्ष में पूरी एकजुटता दिखाते हैं। हमें उम्मीद है कि भारत सरकार इस मामले में उचित कदम उठाएगी।”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति