जितेंद्र पासवान और श्रीराम कुशवाहा की सजा के खिलाफ भाकपा(माले) का राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस

गोपालगंज जिला न्यायालय द्वारा भाकपा(माले) के राज्य कमिटी सदस्य और आरवाईए के राज्य अध्यक्ष जितेंद्र पासवान तथा श्रीराम कुशवाहा को एक कथित हत्या मामले में आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाए जाने के विरोध में आज राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम भाकपा(माले) और आरवाईए के संयुक्त बैनर तले आयोजित किया गया।

राजधानी पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित सभा में नेताओं ने फैसला राजनीतिक प्रतिशोध और अन्यायपूर्ण बताया। उनका कहना था कि 2020 विधानसभा चुनाव में जितेंद्र पासवान भोरे विधानसभा क्षेत्र से केवल 400 मतों के अंतर से हारे थे और चुनावी पराजय के बाद यह मुकदमा रचा गया।

सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि विपक्ष की आवाज़ दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने की यह प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि इस सजा के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम में केडी यादव, सरोज चौबे, विधायक दल के पूर्व नेता महबूब आलम, कुमार परवेज, रणविजय कुमार, प्रमोद यादव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता नगर सचिव जितेंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन आरवाईए पटना जिला संयोजक विनय कुमार ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पटना के अलावा जहानाबाद, गोपालगंज, अरवल, आरा और गया सहित कई जिलों में भी विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति