बिहार में ‘सुशासन’ पर सवाल: सीपीआई(एमएल),आरवाईए और इंसाफ मंच ने उजागर किया पुलिसिया आतंक,मौलाना फिरोज और शिवम के घर किया दौरा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में बीजेपी-जेडीयू सरकार के ‘सुशासन’ के दावे पुलिसिया अत्याचार और प्रशासनिक नाकामी के बीच खोखले साबित हो रहे हैं। हाल ही में मधुबनी और मुजफ्फरपुर की घटनाओं ने राज्य में पुलिसिया आतंक की तस्वीर उजागर कर दी है। सीपीआई(एमएल),आरवाईए और इंसाफ मंच के नेताओं ने मौलाना फिरोज और शिवम के परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को सामने रखा और सरकार पर सवाल उठाए।

*मधुबनी में मौलाना फिरोज पर पुलिस की बर्बरता
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी बाजार में 29 जनवरी को मौलाना मोहम्मद फिरोज को पुलिस ने ‘वाहन चेकिंग’ के नाम पर रोका। उनकी मुस्लिम पहचान के कारण पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया गया। उनके साले, जो जेडीयू नेता हैं, ने पुलिस को फिरौती देकर देर शाम उनकी रिहाई करवाई।

*मुजफ्फरपुर में शिवम की हिरासत में मौत
4 फरवरी को मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के 18 वर्षीय शिवम झा को पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। जब परिवार पुलिस द्वारा मांगी गई फिरौती देने में असमर्थ रहा, तो शिवम को थाने में लगातार दो दिनों तक यातना दी गई। 6 फरवरी की सुबह शिवम की मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, लेकिन परिवार और स्थानीय लोगों का मानना है कि यह हिरासत में हत्या का मामला है।

*सीपीआई(एमएल), आरवाईए और इंसाफ मंच का दौरा

घटनाओं के बाद सीपीआई(एमएल) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र झा, शशि यादव, आरवाईए अध्यक्ष आफताब आलम और इंसाफ मंच के नेता नियाज अहमद, पप्पू खान, सूरज कुमार सिंह, फहद जमां और असलम रहमानी ने मधुबनी और मुजफ्फरपुर का दौरा किया। उन्होंने मौलाना फिरोज और शिवम के परिवारों से मुलाकात की और घटनाओं की सच्चाई को सामने लाने का आश्वासन दिया। नेताओं ने इन मामलों को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए।

*सरकार की नाकामी और जनता की मांग
सीपीआई(एमएल), आरवाईए और इंसाफ मंच ने राज्य में बढ़ते पुलिसिया आतंक की निंदा की और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नेताओं का कहना है कि सरकार की चुप्पी ने ‘सुशासन’ के दावों को झूठा साबित कर दिया है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति