पालघर में CPI(M) का 50 हजार लोगों के साथ विशाल मार्च, मनरेगा बहाली समेत कई मांगें उठीं

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) CPI(M) ने सोमवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में चारोटी (दहाणू) से जिला मुख्यालय तक लगभग 50 हजार लोगों के साथ विशाल पदयात्रा (लॉन्ग मार्च) निकाली। मार्च में बड़ी संख्या में किसान, आदिवासी, मजदूर, महिलाएं, युवा और छात्र शामिल हुए।

करीब 50 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान मनरेगा (MGNREGA) की बहाली, वन अधिकार अधिनियम (FRA) के पूर्ण कार्यान्वयन, स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने और चार श्रम संहिताओं को रद्द करने जैसी मांगों की ओर आकर्षित करना था।

मार्च मंगलवार को पालघर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। आंदोलन के मद्देनजर पूरे मार्ग पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई थी। पार्टी नेताओं ने कहा कि मार्च शांतिपूर्ण रहा।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में मनरेगा को कमजोर करने वाली नीतियों को वापस लेने, आदिवासियों के वन अधिकारों को मान्यता देने, बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना को रद्द करने और मजदूर विरोधी बताए जा रहे चार श्रम कानूनों को निरस्त करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा प्रस्तावित वधवान और मुरबे बंदरगाह परियोजनाओं को रद्द करने की भी मांग उठाई गई।

मार्च का नेतृत्व CPI(M) पोलित ब्यूरो सदस्य और अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक धवाले, AIKS महासचिव विजू कृष्णन समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने किया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन की ओर से मांगों पर लिखित और समयबद्ध आश्वासन नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसे मुंबई तक ले जाया जा सकता है।

कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत की कोशिशें जारी थीं।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति