CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बड़ी राहत दी है। एजेंसी ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 फरवरी 2026 कर दी है। पहले यह तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित थी।

NTA द्वारा शुक्रवार को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों से बड़ी संख्या में प्राप्त अनुरोधों के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही आवेदन शुल्क के सफल अंतिम भुगतान की तिथि भी बढ़ाकर 7 फरवरी 2026 कर दी गई है।

संशोधित कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थी 9 से 11 फरवरी 2026 के बीच अपने आवेदन पत्र में सुधार (करेक्शन) कर सकेंगे। करेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in पर निर्धारित अवधि के दौरान उपलब्ध रहेगी।

NTA ने बताया कि CUET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच (संभावित तिथियां) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ भारत के बाहर स्थित 15 शहरों में भी आयोजित होगी। CUET के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक समान अवसर मिलता है।

एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से https://nta.ac.in और https://cuet.nta.nic.in वेबसाइट देखते रहें। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए NTA हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क किया जा सकता है या cuct-ug@nta.ac.in पर ई-मेल भेजा जा सकता है।

CUET (UG) 2026 की आवेदन तिथि बढ़ने से उन छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश तय समय सीमा में आवेदन नहीं कर सके थे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति